UGC NET December 2025 – New Batch Coming Soon!
नया बैच जल्द शुरू हो रहा है NTA Pattern पर आधारित - अब करो अपने सपने को हकीकत में बदलने की तैयारी! Khan Global Studies के साथ
14 May 2025 12:05 PM
Explore All Exams at KGS
All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
(उच्चतम न्यायालय ने तिरुपति बालाजी के प्रसाद के लड्डू में मिलावटी घी के इस्तेमाल के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के दावे पर सोमवार को सवाल उठाया। न्यायालय ने मिलावट के सुबूत माँगते हुए पूछा कि उन्होंने किस आधार पर कह दिया कि लड्डुओं में मिलावटी घी का प्रयोग हुआ है। प्रथमदृष्टया अभी तक लड्डू में मिलावट का कोई ठोस सुबूत नहीं है। मुख्यमंत्री के मीडिया में दिए गए बयान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए न्यायालय ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से इस जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है कि उन्हें बिना पुष्टि के सार्वजनिक तौर पर ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था जो करोड़ों लोगों की भावनाओं को प्रभावित करे।)
2.
(अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका पर्यटकों, कुशल श्रमिकों और छात्रों सहित भारतीय यात्रियों को 250,000 अतिरिक्त वीजा देगा। भारत में अमेरिकी दूतावास की ओर से सोमवार को बताया गया कि हाल ही में जारी नए स्लॉट से लाखों भारतीय आवेदकों को समय पर साक्षात्कार में मदद मिलेगी, जिससे यात्रा में उन्हें आसानी होगी। अब तक 12 लाख से अधिक भारतीयों ने अमेरिका की यात्रा की है, जो वर्ष 2023 की इसी अवधि की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है।)
3.
(अपनी पहली फिल्म 'मृगया' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने सोमवार को एक्स पर यह जानकारी दी।)
4.
(एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने सोमवार को नए वायु सेना प्रमुख के रूप में कमान संभाल ली है। उन्हें पाँच हजार घंटे से अधिक के उड़ान का अनुभव है। उन्होंने एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से पदभार ग्रहण किया, जो प्रमुख के रूप में तीन साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए।)
5.
(सरकार ने सोमवार को मणिपुर में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियाँ) अधिनियम (अफस्पा) को और छह महीने के लिए बढ़ा दिया। इंफाल घाटी के तहत आने वाले 19 थाना क्षेत्रों और असम के साथ लगती सीमा वाले एक क्षेत्र को इससे बाहर रखा गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि अफस्पा को दिया गया नया विस्तार 01 अक्टूबर से प्रभावी होगा।)
6.
(शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि कोरोना महामारी के दौरान पृथ्वी पर लगे लॉकडाउन का असर चंद्रमा पर भी पड़ा था। अप्रैल-मई, 2020 के दौरान चंद्रमा की सतह के तापमान में असामान्य गिरावट देखी गई थी। कोरोना से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन के कारण पृथ्वी से निकलने वाले विकिरण में कमी आई, जिससे चंद्रमा के तापमान में गिरावट देखी गई। रात के तापमान में लगभग 8 से 10 केल्विन का परिवर्तन देखा गया। यह अध्ययन जर्नल मंथली नोटिस ऑफ द रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी लेटर्स में प्रकाशित हुआ है।)
7.
(विश्व (डब्ल्यूआईपीओ) द्वारा प्रकाशित वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) की 133 अर्थव्यवस्थाओं की नवीनतम रैंकिंग में भारत ने 39वाँ स्थान प्राप्त किया है। यह कोई छोटी बात नहीं है, क्योंकि इस रैंकिंग में वर्ष 2015 में भारत 81वें स्थान पर था। जीआईआई रैंकिंग में भारत की प्रगति को वैश्विक स्तर पर रेखांकित किया जा रहा है। इस रैंकिंग को प्रधानमंत्री ने देश के वाइब्रेंट इनोवेटिव इकोसिस्टम की उपलब्धि बताया है। इस रैंकिंग में भारत निम्न मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं के साथ ही मध्य और दक्षिण एशियाई देशों में पहले स्थान पर रहा, जबकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टर रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। भारत के प्रमुख शहर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई विश्व के शीर्ष 100 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टरों में सूचीबद्ध हैं। इस रैंकिंग के अनुसार, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, सिंगापुर और यूके विश्व की सबसे अधिक नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाएन हैं, जबकि चीन, तुर्किये, भारत, वियतनाम और फिलीपींस विगत एक दशक में सबसे तेजी से बेहतर प्रदर्शन करने वाले देश हैं। यदि हम बौद्धिक संपदा, शोध एवं नवाचार से जुड़े अन्य वैश्विक संगठनों की रिपोर्ट भी देखें तो भारत इस क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उम्मीद करें कि सरकार जीआईआई की 39वीं रैंकिंग को नई ऊँचाई पर ले जाने के लिए रणनीतिक रूप से आगे बढ़ेगी। साथ ही, निजी क्षेत्र द्वारा भी देश के तेज विकास और आम आदमी के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के मद्देनजर विश्व के विभिन्न विकसित देशों की तरह बौद्धिक समझ, शोध एवं नवाचार पर अधिक धनराशि व्यय करने की रणनीति अपनाई जाएगी। तभी हम वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।)
8.
(हाल में पुणे में 26 वर्षीय सीए अन्ना सेबेस्टियन की वर्कलोड के कारण मौत हो गई। इस घटना के बाद से कार्यस्थलों पर बेहतर कामकाजी माहौल बनाए रखने पर चर्चा तेज हो गई है। अन्ना से दफ्तर ही नहीं, बल्कि घर में आने के बाद भी बहुत काम कराया जाता था, जिसके कारण उसकी सेहत बिगड़ते चली गई। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, भारत विश्व में सबसे अधिक काम करने बाले देशों में शामिल है। यहाँ औसतन हर भारतीय कर्मचारी सप्ताह में 46.7 घंटे काम करता है, जबकि 51 प्रतिशत से अधिक भारतीय कर्मचारी सप्ताह में 49 घंटे से ज्यादा काम करते हैं।)
9.
(पिछले कुछ दिनों से रेल पटरियों को क्षतिग्रस्त करने के कई मामले सामने आए हैं। कहीं पटरियों पर गैस सिलिंडर, साइकिल तो कहीं पत्थर और लोहे की राड रखने जैसी घटनाएँ देखने को मिली हैं। रेलवे कर्मचारियों तथा स्थानीय समाज की जागरूकता से भले ही ये हादसे टल गए, लेकिन ऐसे मामलों पर निगरानी बढ़ाने के साथ पुख्ता सुरक्षा तय करनी होगी, क्योंकि भारतीय रेल देश के अर्थतंत्र की जीवनरेखा ही नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति भी है।)
10.
(हाल ही में, ब्रिटिश जर्नल ऑफ आप्याल्मोलाजी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार पूरे विश्व के बच्चों में दूर की नजर कमजोर होने की बीमारी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में, वैश्विक स्तर पर तीन में से एक बच्चा निकट दृष्टि दोष अर्थात्, मायोपिया से पीड़ित हैं। इस शोध के अनुसार आने वाले तीन दशकों में 74 करोड़ से अधिक बच्चे आँखों की बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। इस अध्ययन में वर्ष 1990 से वर्ष 2023 तक एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका के 50 देशों के 05 से 19 वर्ष के बच्चों का डाटा इकट्ठा किया गया। इसमें कुल 54 लाख बच्चों की रिपोर्ट का विश्लेषण करने पर यह पता चला है कि लगभग 19 लाख से अधिक बच्चे मायोपिया से पीड़ित हैं। इसके समाधान हेतु, शासन स्तर से भी ऐसी गाइडलाइन जारी की जानी चाहिए कि शिक्षा में ऑनलाइन के माध्यमों का प्रयोग उतना ही किया जाना चाहिए जितना कि आवश्यक हो। बिना उचित दिशानिर्देशों एवं दिनचर्या पर नियंत्रण के इस समस्या से निजात पाना बेहद मुश्किल होगा।)
11.
(आठ प्रमुख अवसंरचना क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि साढ़े तीन साल बाद अगस्त में नकारात्मक होकर (-) 1.8 प्रतिशत रह गई। इसके पीछे कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में गिरावट प्रमुख कारण रहे।)
12.
(विनिर्माण उद्योग में काम करने वाले लोगों की संख्या वित्तीय वर्ष 2022-23 में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 1.85 करोड़ हो गई। वित्तीय वर्ष 2021-22 में यह आँकड़ा 1.72 करोड़ था।)
13.
(कोयले से चलने वाला ब्रिटेन का अंतिम बिजली संयंत्र सोमवार को बंद हो गया। ब्रिटेन के रैटक्लिफ-ऑन-सोर स्टेशन में आधी सदी से अधिक समय से कोयले से बिजली बनाया जा रहा था। यह कदम ब्रिटेन की सरकार ने वर्ष 2030 तक नवीकरणीय स्रोतों से बिजली का उत्पादन करने के लिए प्रयास को दर्शाता है।)
14.
(शोधकर्ताओं ने दवा और इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग के लिए नैनोस्ट्रक्चर बनाने की एक नई विधि की खोज की है। सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (सीएनएस) और जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (जेएनसीएएसआर), बेंगलुरु के शोधकर्ताओं ने जटिल संरचनाओं में छोटी आणविक इकाइयों के संयोजन को नियंत्रित करने की प्रक्रिया को समझने में सफलता हासिल की। उनके मुताबिक, इससे ऐसे नए मैटेरियल का निर्माण किया जा सकता है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वास्थ्य सेवा जैसे उद्योगों में क्रांति ला सकती है।)
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details