logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

नेपाल से सीमा विवाद में तीसरे पक्ष की भूमिका नहींः भारत

भारत-नेपाल सीमा विवाद पर बयान देकर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं। सीमा विवाद सुलझाने में चीन और ब्रिटेन को शामिल करने की उनकी मांग पर भारत ने साफ इन्कार कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पूरी तरह द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं बनती। 'नेपाल द्वारा भी भारत की जमीन पर अतिक्रमण' संबंधी बयान के बाद बालेंद्र शाह को लगातार विपक्षी दलों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 


2.

शादीशुदा बेटियां भी परिवार का हिस्साः सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि केवल शादीशुदा होने के आधार पर बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति या आश्रित कोटे के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि विवाहित पुत्री को 'परिवार' की परिभाषा से बाहर रखना मनमाना, भेदभावपूर्ण और संविधान के समानता सिद्धांत के खिलाफ है। 


3.

वेनेजुएला के साथ दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी की ओर भारत

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिगुएज गोम्स 3 से 7 जून 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रही हैं। पहले वे एक जून को इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट में शामिल होने वाली थीं, लेकिन समिट टल जाने के कारण यह यात्रा कार्यकारी रूप में हो रही है। रोड्रिगुएज गोम्स विदेश मंत्री, अर्थव्यवस्था एवं वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार एवं सूचना तथा परिवहन मंत्रियों के साथ आ रही हैं, जो बताता है कि भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए वह बेहद गंभीर हैं। वैसे यह उनकी छठी भारत यात्रा होगी। इसके पहले विदेश मंत्री और उपराष्ट्रपति के तौर पर वह पांच बार भारत आ चुकी हैं। वह सत्य श्री साई बाबा की भक्त हैं और पूर्व में दो बार आंध्र प्रदेश स्थित पुत्तपर्थी (साई बाबा का आश्रम) का दौरा कर चुकी हैं। 


4.

विदेशी मेहमानों को राहत, 180 दिन पूरे होने से पूर्व कभी भी कराएं वीजा का नवीनीकरण

भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए वीजा और पंजीकरण संबंधी नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत अब छह माह या उससे अधिक अवधि के लिए भारत आने वाले विदेशी नागरिक 180 दिन की अवधि समाप्त होने से पहले किसी भी समय अपना पंजीकरण या वीजा नवीनीकरण करा सकेंगे। वहीं, निर्धारित समयसीमा चूकने वालों के लिए नियम पहले से अधिक सख्त कर दिए गए हैं। नए नियम सुविधा और सख्ती के बीच संतुलन बनाने की दिशा में कदम माने जा रहे हैं। 


5.

बांग्लादेश से गंगा जल साझा करने से संबंधित मुद्दों की जांच करेगा भारत

भारत ने कहा कि वह बांग्लादेश के साथ गंगा जल साझा करने के समझौते से संबंधित मुद्दों की जांच करेगा। भारत-बांग्लादेश के बीच साझा नदियों से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए स्थापित द्विपक्षीय तंत्र होने पर जोर देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, गंगा जल साझा करने के समझौते से संबंधित मामले मौजूदा सहयोग ढांचे के भीतर विचार किए जाएंगे। चूंकि गंगा जल संधि इस वर्ष के अंत में समाप्त होने वाली है, इसका नवीनीकरण भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मुद्दा होने की उम्मीद है। 


6.

ब्रिक्स संस्कृति समूह की बैठक कल से वाराणसी में, कई मुद्दों पर मंथन

ब्रिक्स देशों के संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठक वाराणसी में चार और पांच जून को होटल ताज में होगी। इसमें भारत समेत ब्रिक्स से जुड़े 11 देशों के 30 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इंडोनेशिया समेत कई देशों के प्रतिनिधिमंडल मंगलवार देर रात और बुधवार दोपहर तक वाराणसी पहुंचेंगे। बैठक में एआइ, जलवायु परिवर्तन और चोरी हुई सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। 


7.

जर्मनी के एयरपोर्ट पर आज से भारतीयों को ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं

जर्मनी के हवाईअड्डे पर भारतीयों को अब ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। जर्मनी ने भारतीय यात्रियों के लिए एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है। जर्मनी के दूतावास ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय तीन जून बुधवार से प्रभावी होगा। हर साल, छात्रों, पेशेवरों और पर्यटकों सहित बड़ी संख्या में भारतीय जर्मन हवाईअड्डों के रास्ते अन्य देशों में जाते हैं। जर्मन दूतावास ने कहा, जर्मनी के हवाईअड्डे पर ठहराव के साथ किसी अन्य देश की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को अब ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। जर्मनी ने इस बाबत मंगलवार को राजपत्र आदेश जारी किया। यह निर्णय जर्मन-भारतीय संबंधों की मजबूती, लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए जर्मनी की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।


8.

सोने के मनकों वाली तगड़ी पहनती थीं हड़प्पाकालीन महिलाएं

विश्व की सबसे बड़ी हड़प्पाकालीन बस्तियों में शुमार हरियाणा स्थित राखीगढ़ी की हाल ही में हुई खोदाई ने हजारों वर्ष पुरानी महिलाओं के श्रृंगार और सामाजिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण रहस्यों को उजागर किया है। टीला-7 पर मिले एक महिला के कंकाल की कमर के पास करीब एक हजार अगेट (कीमती पत्थर) मनकों के अवशेष मिले हैं, जिन्हें पुरातत्वविद तगड़ी का हिस्सा मान रहे हैं। इसके साथ ही हाथों में शंख की चूड़ियां और आसपास मिले सोने के मनके संकेत देते हैं कि हड़प्पाकालीन महिलाएं भी आभूषणों और विशेष श्रृंगार की शौकीन थीं। इस बार राखीगढ़ी में सात कंकाल मिले हैं, जिनमें तीन महिलाओं और चार पुरुषों के अवशेष शामिल हैं। इनमें महिला कंकालों से प्राप्त साक्ष्य विशेष महत्व रखते हैं। पुरातत्व विशेषज्ञों के अनुसार पहली बार किसी महिला कंकाल की कमर पर तगड़ी जैसे आभूषण के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। यह खोज न केवल उस समय की सौंदर्यबोध और सामाजिक परंपराओं को उजागर करती है, बल्कि वर्तमान हरियाणा और उत्तर भारत में प्रचलित तगड़ी पहनने की परंपरा से भी सांस्कृतिक निरंतरता का संकेत देती है। 


9.

सरकारी कर्मी के उच्च योग्यता छिपाने पर बर्खास्तगी की संभावना परखेगा सुप्रीम कोर्ट

क्या एक सरकारी कर्मचारी को नौकरी के लिए निर्धारित डिग्री से अधिक उच्च योग्यता छिपाने के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तेलंगाना हाई कोर्ट के एक फैसले की जांच करने पर सहमति व्यक्त की, जिसने अनुसूचित जनजाति के एक व्यक्ति की सेवा समाप्त करने के केंद्र के निर्णय को बरकरार रखा था। उसने 'दसवीं पास' मानदंड से अधिक 'इंटरमीडिएट पास' होने की जानकारी छिपाई थी, जो 'कार्य सहायक' की नौकरी के लिए आवश्यक थी। 


10.

'ड्रग्स मामले में व्यक्तिगत स्वतंत्रता नहीं, देश की संप्रभुता सर्वोच्च'

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि अगर देश की संप्रभुता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच कोई टकराव होता है, तो संप्रभुता को प्राथमिकता मिलेगी, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनएडीपीएस) से जुड़े मामलों में। सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के उस आदेश को रद करते हुए की, जिसमें मोबाइल फोन के जरिये जेल के अंदर से ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क चलाने के एक आरोपित को जमानत प्रदान कर दी गई थी। 


11.

गति पकड़ता सेमीकंडक्टर अभियान

वर्तमान दौर में सेमीकंडक्टर की अहमियत किसी से छिपी नहीं रही है। इस संदर्भ में अच्छी बात यह है कि भारत ने भी इसके निर्माण में तेजी से कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया नीदरलैंड दौरे पर वहां की दिग्गज कंपनी एएसएमएल और टाटा इलेक्ट्रानिक्स के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए है। एएसएमएल को आधुनिक सेमीकंडक्टर निर्माण की रीढ़ मानी जाने वाली उन्नत लिथोग्राफी प्रणालियों के मामले में विश्व के प्रमुख आपूर्तिकर्ता में से एक माना जाता है। यह अनुबंध इसका प्रतीक है कि भारत अब वैश्विक इलेक्ट्रानिक्स इकोसिस्टम में महज एक उपभोक्ता या असेंबलिंग तक ही सीमित न रहकर समूची मूल्य श्रृंखला में स्वयं को स्थापित करने पर ध्यान दे रहा है। यह करार गुजरात के धोलेरा में 11 अरब डालर के निवेश वाले टाटा के प्रस्तावित चिप निर्माण संयंत्र के लिए बेहद अहम है। धोलेरा को भारत के सेमीकंडक्टर हब के रूप में भी देखा जा रहा है।


12.

वैश्विक मंच पर उभरता भारत

हाल में संपन्न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों-यूएई, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नार्वे और इटली की यात्रा केवल एक कूटनीतिक दौरा नहीं, बल्कि 21वीं सदी में भारत की वैश्विक महाशक्ति बनने की आकांक्षा का एक जीवंत घोषणापत्र है। यह यात्रा भारत के लिए सामरिक सुरक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता, ऊर्जा क्षेत्र में स्थिरता और आर्थिक संप्रभुता को मजबूत करने का एक ऐसा अवसर बनकर उभरी है, जिसका प्रभाव आने वाले कई दशकों तक महसूस किया जाएगा 


13.

थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष बदलकर 2022-23 किया

वस्तुओं व अन्य सेवाओं के थोक मूल्य में होने वाली बढ़ोतरी के व्यापक एवं उचित मूल्यांकन के लिए अब थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआइ) की जगह उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआइ) की शुरुआत की जा रही है। हालांकि, अभी अगले पांच साल तक डब्ल्यूपीआइ जारी किया जाएगा और उसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। फिलहाल डब्ल्यूपीआइ के आधार वर्ष में बदलाव करते हुए इसे 2011-12 की जगह 2022-23 कर दिया गया है। 15 जून को नए आधार वर्ष पर डब्ल्यूपीआइ जारी किया जाएगा। इसके साथ पहली बार पीपीआइ भी जारी होगा। 


14.

ब्रिटेन से व्यापार समझौते पर अमल जल्द

ओमान के साथ व्यापार समझौते पर अमल के बाद जल्द ही ब्रिटेन के साथ व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीटा) पर अमल हो सकता है। इसको लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में ब्रिटेन के व्यापार व वाणिज्य मंत्री पीटर काइल के साथ वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि भारत ने स्टील को लेकर ब्रिटेन के रुख पर चिंता जाहिर की है। 


15.

हवा से मार करने वाली मिसाइल रुद्र एम-2 का सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना ने मंगलवार को ओडिशा के चांदीपुर में हवा से सतह पर मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल रुद्र एम-2 का सफल परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान प्रक्षेपित की गईं सभी मिसाइलों ने पूर्वनिर्धारित लक्ष्यों पर अत्यंत सटीकता के साथ प्रहार किया। परीक्षण रेंज में तैनात उन्नत ट्रैकिंग व रेंज उपकरणों से प्राप्त उड़ान आंकड़ों ने पुष्टि हुई कि परीक्षण के सभी निर्धारित उद्देश्य सफलतापूर्वक और पूर्ण रूप से हासिल कर लिए गए। इस मिसाइल की रेंज 350 किमी है। 


16.

550 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को 'संयुक्त राष्ट्र मेडल आफ आनर'

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआइएसएस) के तहत कार्यरत 53 महिलाओं समेत 565 भारतीय शांति सैनिकों को नागरिकों की सुरक्षा और संघर्ष प्रभावित देश में शांति निर्माण प्रयासों के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया है। दक्षिण सूडान के मलाकाल शहर में एक समारोह में 565 भारतीय शांति सैनिकों को ब्लू हेलमेट और रवांडा के 464 शांति सैनिकों को यूएन मेडल आफ आनर प्रदान किया गया। ब्लू हेलमेट का तात्पर्य उन सैन्यकर्मियों, पुलिस अफसरों व नागरिक विशेषज्ञों से है जो यूएन शांति सैनिक बलों के संचालनात्मक कमान के तहत कार्यरत हैं।


17.

हर्बल सिगरेट से निकलने वाला धुआं ज्यादा हानिकारक

हर्बल सिगरेट को भारत और विदेश में प्राकृतिक, तंबाकू मुक्त और चिकित्सीय विकल्प के रूप में बेचा जाता है। लेकिन एक नए अध्ययन में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसके तहत नियमित तंबाकू सिगरेट की तुलना में हर्बल सिगरेट सुरक्षित नहीं हैं। यह ऐसा उत्सर्जन पैदा करती हैं जो तंबाकू के धुएं के समान या उससे भी अधिक हानिकारक हो सकता है। इस बारे में जर्नल आफ हैजर्डस मैटेरियल्स में निष्कर्ष प्रकाशित किया गया। शोधकर्ताओं ने कहा कि भारतीय बाजार में वाणिज्यिक रूप से उपलब्ध हर्बल और तंबाकू सिगरेट से निकलने वाले मुख्यधारा (पहले हाथ) धुएं के भौतिक, रासायनिक और आक्सीडेटिव गुणों की व्यापक तुलना प्रस्तुत की गई है। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton
DAINIK JAGRAN (03 Jun 2026) | Daily News Highlights