You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
गृहिणियों को राष्ट्र निर्माता के रूप में मान्यता मिले
एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि सड़क हादसों में जान गंवाने वाली गृहिणियों के काम की कीमत कम से कम 30,000 रुपए महीना मानी जानी चाहिए। मुआवजे की गणना करते समय इस राशि को आधार बनाना चाहिए। न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने यह भी कहा की कि गृहिणियों को राष्ट्र निर्माता के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए।
देश भर में मोटर दुर्घटना के मामलों में मुआवजा तय करने के तरीके को बदलने वाले इस अहम फैसले में, पीठ ने होममेकर्स की काल्पनिक आय को कुशल मजदूरों की मजदूरी के बराबर मानने की पुरानी न्यायिक प्रथा को खारिज कर दिया। जिसमें गृहिणियों की आय को कुशल मजदूरों की दिहाड़ी के बराबर माना जाता था।
2.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की बैठक में कहा
वैश्विक अनिश्चितता के बीच भी बढ़ रहा भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितता और अस्थिरता के बीच भी भारत दृढ़ संकल्प के साथ अपनी विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम की तरह 100 जिलों की पहचान करने को कहा। मोदी ने गुरुवार को नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के विकास के बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं होगा। राज्यों के बीच सहयोग और संवाद के माध्यम से चीजें आगे बढ़नी चाहिए। उन्होंने निवेश आकर्षित करने के लिए कारोबार सुगमता और शिकायतों के तेजी से निपटान की जरूरत बताई।
3.
नई विदेशी मुद्रा प्रवासी जमा योजना
एसबीआइ, आइसीआइसीआइ समेत विभिन्न बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ाईं
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) और आइसीआइसीआइ बैंक सहित कई बैंकों ने गुरुवार को प्रवासी भारतीयों (एनआरआइ) के लिए ऊंची ब्याज दरों की पेशकश करने वाली एक नई विदेशी मुद्रा प्रवासी (एफसीएनआर-बी) जमा योजना शुरू की। एनआरआइ सावधि जमा (एफडी) की ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) द्वारा बैंकों के लिए 30 सितंबर तक विदेशी मुद्रा अदला-बदली खिड़की की घोषणा के कुछ ही दिन बाद आई है। रिजर्व बैंक के इस कदम से बैंकों को इन जमाओं पर वहन की जाने वाली मुद्रा की 'हेजिंग' लागत से प्रभावी रूप से राहत मिली है और उनके पास जमा दरों में वृद्धि करने की गुंजाइश बनी है। इस कदम का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों से विदेशी मुद्रा जमा आकर्षित करना है।
4.
केंद्र सरकार का फैसला
अधिक एथनाल मिश्रित पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क हटाया गया
केंद्र सरकार ने अब अधिक एथनाल मिले पेट्रोल पर भी उत्पाद शुल्क हटा दिया है। वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। अधिसूचना के तहत 22 फीसद, 25 फीसद, 27 फीसद और 30 फीसद एथनाल मिश्रण वाले पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को शून्य कर दिया गया है। अभी यह छूट सिर्फ 20 फीसद एथनाल मिले पेट्रोल पर उपलब्ध थी।
5.
तेरहवें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का शुभारंभ
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का गुरुवार को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने इसका उद्घाटन किया। दो दिवसीय कार्यक्रम में ब्राजील, रूस, इंडोनेशिया, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान तथा संयुक्त अरब अमीरात के मंत्रियों ने समावेशी एवं लचीले शहरी भविष्य पर ब्रिक्स मंत्रियों ने किया विचार-विमर्श शामिल हुए। 'जन-केंद्रित शहर, समावेशी एवं लचीले शहरी भविष्य के लिए ब्रिक्स सहयोग' विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा, भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत यह मंच, शहरी विकास के मुद्दे को वैश्विक विकास विमर्श में अधिक सशक्त रूप प्रदान करने का अवसर प्रदान करता है।
6.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा यह युद्ध का युग नहीं, संवाद और कूटनीति ही एकमात्र समाधान है
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों के बीच संवाद और कूटनीति को ही एकमात्र समाधान बताया और भारत के इस रुख को दोहराया कि यह युद्ध का युग नहीं है। जयशंकर ने बुधवार को बुल्गारियाई समकक्ष वेलिस्लावा पेट्रोवा-चमोवा के साथ बैठक के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय अस्थिर और अनिश्चित दौर से गुजर रही है। कई बड़े संघर्ष जारी हैं, आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं। हमारा मानना है कि यह युद्ध का युग नहीं है। इन संघर्षों का एकमात्र समाधान संवाद व कूटनीति है। 'ग्लोबल साउथ' की आवाज के रूप में भारत ने ऊर्जा, खाद्य और उर्वरक सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को लगातार उठाया है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को अपनी फिनलैंड की समकक्ष एलिना वाल्टोनेन के साथ भारत-फिनलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत की और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
7.
भारत में निर्मित सी-295 सैन्य परिवहन विमान ने पहली परीक्षण उड़ान भरी
भारत में निर्मित पहले सी-295 सैन्य परिवहन विमान ने सफलतापूर्वक अपनी पहली परीक्षण उड़ान पूरी की। भारतीय वायुसेना (आइएएफ) ने यह जानकारी दी। भारतीय वायुसेना लगभग 21,935 करोड़ रुपए की लागत से 56 सी-295 परिवहन विमान खरीद रही है। इनमें से 40 विमानों का निर्माण वडोदरा स्थित उत्पादन केंद्र में 'टाटा एडवान्स्ड सिस्टम्स लिमिटेड' द्वारा 'एअरबस' के सहयोग से किया जाएगा।
8.
मोदी-मैक्रों वार्ता के दौरान रक्षा और परमाणु ऊर्जा केंद्र में रहने के आसार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच होने वाली उच्च-स्तरीय बातचीत में रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा, नवोन्मेष और जटिल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करना मुख्य एजेंडा होगा। मोदी शनिवार से फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर रवाना होंगे। फ्रांस में, वह जी-7 सम्मेलन के संपर्क सत्र में हिस्सा लेंगे और मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
9.
मध्यस्थता विवाद सुलझाने का प्रभावी तरीका
लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक परिचर्चा के दौरान भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) सूर्यकांत ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका ने मध्यस्थता को न केवल एक विकल्प के तौर पर, बल्कि विवाद सुलझाने के एक मजबूत तरीके के तौर पर भी बढ़ावा दिया है।
10.
प्रकृति में मृत्यु अंत नहीं, एक नए जीवन की शुरुआत
वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रकृति में मृत्यु अंत नहीं, बल्कि एक नए जीवन की शुरुआत भी हो सकती है। जंगलों की जमीन पर गिरी पत्तियां और सूखी टहनियां सड़कर मिट्टी में पोषक तत्व जोड़ती हैं, जिससे नए पौधों को बढ़ने में मदद मिलती है। समुद्र में खाली सीपियां नए जीवों के लिए आश्रय बन जाती हैं जबकि खेतों में फसल कटाई के बाद बचा जैविक पदार्थ मिट्टी की उर्वरता बढ़ाकर खाद्य उत्पादन में मदद करता है। विशेषज्ञों की मानें तो ये अवशेष पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्जनन की दिशा और गति तय करते हैं, कभी यह पुनर्बहाली को तेज करते हैं, तो कभी उसे बाधित भी कर सकते हैं।
11.
भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश से 1.9 करोड़ लोग खाड़ी देशों में बसे
वर्ष 2010 से अब तक भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगभग 1.9 करोड़ लोग सऊदी अरब, कतर, बहरीन और यूएई में बस गए हैं। लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स एंड पालिटिकल साइंस, इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फार एप्लाइड सिस्टम्स एनालिसिस, आस्ट्रिया व हांगकांग विवि के शोधकर्ताओं ने कहा कि यह डेटा 1990 के बाद से मेक्सिको से अमेरिका की ओर हुए 1.36 करोड़ लोगों के पलायन की तुलना के आधार पर संकलित किया गया है। वैश्विक प्रवासन आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम एशिया में दक्षिण एशिया और फिलीपींस से सबसे अधिक प्रवासी पहुंचे, जिनमें 2010 के बाद से बांग्लादेश से सऊदी अरब में प्रति वर्ष तीन लाख लोगों का प्रवासन शामिल है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
