You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS
All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
(जलवायु परिवर्तन की वजह से देश में कभी भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ जाती है तो कभी कुछ क्षेत्रों में बारिश न होने से सुखे के हालात बन जाते हैं। केंद्र सरकार ने ऐसी ही चरम मौसमी घटनाओं से निपटने के लिए मिशन मौसम लॉन्च किया है। इससे मौसम के बारे में सटीक अनुमान लगाने के साथ बारिश कराने और रोकने की विशेषज्ञता भी विकसित की जाएगी। सरकार ने मिशन मौसम के पहले चरण के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसका पहला चरण मार्च, 2026 तक चलेगा। इसके तहत 70 रडार, हाई परफार्मेंस कंप्यूटर, 10 विंड प्रोफाइलर और 10 रेडियोमीटर लगाए जाएंगे। दूसरे चरण में निगरानी की क्षमता बढ़ाने के लिए सैटेलाइट और एयरक्राफ्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी।)
2.
(बुजुर्ग पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएल) दाखिल करने में मदद करने के लिए डाक विभाग उन्हें उनके घर पर सेवाएँ मुहैया कराएगा। इसके लिए पेंशन एवं पेंशनभोगियों के कल्याण विभाग ने 01 से 30 नवंबर, 2024 तक देशभर के जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख शहरों में डीएलसी अभियान आयोजित करने का फैसला किया है।)
3.
(किसी भी गुट में न रहते हुए अपने राष्ट्र हितों के मुताबिक कूटनीति की भारत सरकार की नीति और रफ्तार पकड़ेगी। इस क्रम में भारत के प्रधानमंत्री अगले हफ्ते 21 सितंबर को क्वाड की शीर्ष स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान और भारत क्वाड के सदस्य हैं। वहीं अक्टूबर में भारत के प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति, रूस के राष्ट्रपति जैसे नेताओं के सथ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन रूस के कजान में 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित होगा।)
4.
(केंद्र सरकार ने 234 वर्ष बाद केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर अब 'श्री विजयपुरम' कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 'श्री विजयपुरम नाम स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान व निकोबार के योगदान को दर्शाता है।)
5.
(संस्कृति व संस्कारों की संवाहक हिंदी भाषा को समझने, बोलने और चाहने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इसका प्रभाव न्यायिक क्षेत्र में भी दिखने लगा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में हिंदी में बहस करने वाले अधिवक्ताओं की संख्या हजारों में पहुँच चुकी है। हिंदी में फैसला देने वाले न्यायमूर्तियों की संख्या बढ़ने से देश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की अलग पहचान बनी है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मौजूदा समय में लगभग 20 हजार अधिवक्ता हैं। इनमें लगभग 4500 अधिवक्ता हिंदी में बहस करते हैं। वहीं पिछले पाँच वर्षों में 24 हजार से अधिक फैसले हिंदी में दिए गए हैं।)
6.
(भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चाँदीपुर के समुद्र तट पर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से लगातार दूसरे दिन वीएल-एसआरएसएम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल पूर्णतः स्वदेशी तकनीक से निर्मित है। इस मिसाइल में तेज गति की घातक प्रहार क्षमता के साथ ही कई अन्य खासियतों में इस मिसाइल का दुश्मन के रडार की पकड़ नहीं आना और पलक झपकते ही हवाई खतरे की तहस-नहस कर देना शामिल है। मिसाइल की मारक क्षमता 80 किलोमीटर तक है।)
7.
(भारत ने शुक्रवार को मात्र 25 टन बजनी हल्के टैंक जोरावर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस परीक्षण के दौरान टैंक ने निशाने पर जमकर गोले बरसाए और सभी इच्छित उद्देश्यों को कुशलतापूर्वक पूरा करते हुए असाधारण प्रदर्शन किया। इसे चीन के साथ सीमा पर सेना की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए विकसित किया जा रहा है। यह एक बहुमुखी प्लेटफॉर्म है। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और एलएंडटी डिफेंस वायु-परिवहन योग्य टैंक विकसित कर रहा है।)
8.
(आज की तिथि-14 सितंबर, 2024- एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना की 75वीं वर्षगाँठ है। यह वह दिन है, जब वर्ष 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। यह निर्णय स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण था, जहाँ भाषा की विविधता के बावजूद एक ऐसी भाषा को राजभाषा चुना गया, जो देश के अधिकांश लोगों के लिए सहज और सुलभ हो। तब से हिंदी ने अपनी भूमिका में अनेक परिवर्तन देखे हैं और देश की प्रमुख भाषाओं में से एक बनी हुई है। पिछले 75 वर्षों में हिंदी ने न केवल एक भाषा के रूप में, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।)
9.
(इंटरनेट मोडिया पर रातोरात लोकप्रिय होने की लालसा में युवा कभी-कभी ऐसा कदम उठा लेते हैं, जो उनके परिवार को जीवन भर का दर्द दे जाता है। देश के तमाम क्षेत्रों से आए दिन इस तरह की घटनाएँ सामने आती हैं, लेकिन विडंबना यह है कि लोग सबक नहीं लेते है। युवाओं को यह समझना होगा कि इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म संवाद का मंच हैं, जिनका सार्थक उपयोग किया जाना ही उचित है। ऐसे में शिक्षकों और परिवार की भूमिका बढ़ जाती है। उन्हें यह देखना होगा कि कहीं बच्चें में इंटरनेट मीडिया के प्रति रुझान उनकी मनोवृत्ति पर तो असर नहीं डाल रहा है।)
10.
(भौतिकी विज्ञानी ब्रह्मांड की संरचना (बृहद और सूक्ष्म) तथा उसके गणितीय स्वरूप को दो प्रमुख सिद्धांतों अल्बर्ट आइंस्टाइन के व्यापक आपेक्षिकता सिद्धांत (थ्योरी ऑफ जनरल रिलेटिविटी) और क्वांटम यांत्रिकी (क्वांटम मैकेनिक्स) के जरिए समझने की कोशिश करते हैं। ये दोनों सिद्धांत अपनी-अपनी जगह पर सफल और सटीक हैं, लेकिन जब विज्ञानी इन्हें एक साथ लाने या एकीकृत करने का प्रयास करते हैं, तब इनकी चुनौतीपूर्ण विसंगतियाँ सामने आ जाती हैं। हाल ही में, इन देनों सिद्धांतों के बीच सामंजस्य बिठाने के प्रयास में विज्ञानियों के एक दल को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। नया समीकरण प्राकृतिक घटनाओं को समझाने के लिए सार्वभौमिक सिद्धांत या 'थ्योरी ऑफ एवरीथिंग' की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।)
11.
(पिछले लगभग पौने दो वर्षों से आप चैटजीपीटी के बारे में बहुत कुछ सुन रहे होंगे। वैसे किसी भी नई तकनीक के आने पर उससे खुश होने वाले लोग कम और उससे दुखी होने वाले बहुत अधिक होते हैं। तमाम चुनौतियों के बावजूद कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई पर आधारित अनेक तकनीकें हिंदी की व्यापकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इंटरनेट की दुनिया में प्रकट हो रहे नए तकनीकी अवतारों को यदि हम हिंदी के अनुकूल बनाने में सक्षम हुए तो हिंदी को सर्वव्यापी बनने से कोई नहीं रोक सकता है।)
12.
(अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को पाकिस्तान की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को आपूर्ति करने के लिए चार चीनी कंपनियों, एक पाकिस्तानी कंपनी और एक चीनी शख्स पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि मिसाइल प्रतिबंध कानून के तहत अमेरिका ने बीजिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मशीन बिल्डिंग इंडस्ट्री (आरआईएबीएम) पर प्रतिबंध लगाया है।)
13.
(विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वयस्कों के लिए एमपॉक्स की पहली वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कहा कि यह अफ्रीका और अन्य स्थानों पर इस बीमारी से लड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बवेरियन नॉर्डिक कंपनी की इस वैक्सीन को यूनिसेफ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन खरीद सकेंगे।)
14.
(उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग ने भारतीय नौसेना के लिए सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) तोप का निर्माण किया है। यह 35 किलोमीटर के दायरे में हवा, पानी और समुद्र में विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को भेद सकने और लक्ष्य की स्थिति के अनुसार, विभिन्न प्रकार के गोला बारूद का स्वतः ही चयन करने में भी सक्षम है।)
15.
(भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मंडी के शोधार्थियों ने यातायात आँकड़ों का उपयोग कर पुराने पुलों की स्थिति की निगरानी करने के लिए अभिनव तकनीक विकसित की है, जो सबसे कमजोर हिस्सों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इससे पुलों की सुरक्षा व दक्षता में वृद्धि होगी। साथ ही, खराबी आने व पुल गिरने से पहले ही चेतावनी मिलेगी।)
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details